गीताधाम में श्रीमद्भागवत कथा आज से

जबलपुर। श्री गीता धाम, गौरीघाट में गुरु पूर्णिमा महोत्सव-2026 एवं श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ आज, 22 जुलाई से होगा। कथा का आयोजन 22 जुलाई से 28 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायं 7 बजे तक किया जाएगा। सप्ताह भर चलने वाली इस भागवत कथा का दिव्य वाचन एवं श्रीमद् जगद्गुरु नृसिंह पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी नरसिंहदेवाचार्य महाराज के श्रीमुख से होगा।