डीआरएम आफिस के नए परिचालन विभाग का शुभारंभ


जबलपुर। जबलपुर रेल मंडल में कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित परिचालन विभाग के नवीनीकृत कार्यालय एवं नवीन हॉल का सोमवार को शुभारंभ किया गया। मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा ने फीता काटकर नए कार्यालय और हॉल का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार कलामे एवं अभय कुमार गुप्ता, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक प्रिंस विक्रम, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) राहुल जयपुरियार, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (कोचिंग) अनुराग पांडे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
नवीनीकरण के तहत कार्यालय और हॉल को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। बेहतर प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधाएं और सुव्यवस्थित कार्यस्थल से कर्मचारियों को अधिक अनुकूल कार्य वातावरण मिलेगा। रेलवे प्रशासन का मानना है कि इससे परिचालन कार्यों में दक्षता, समन्वय और कार्यकुशलता में वृद्धि होगी।
इस अवसर पर डीआरएम कमल कुमार तलरेजा ने कहा कि कर्मचारियों को बेहतर कार्यस्थल उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिकताओं में शामिल है। आधुनिक कार्यालय कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ कर्मचारियों के मनोबल और उत्पादकता को भी बढ़ाते हैं। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक प्रिंस विक्रम ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।