वाणी स्पीच एंड हियरिंग क्लिनिक में “मानसून फन सैटरडे” का  आयोजन


जबलपुर। वाणी स्पीच एंड हियरिंग क्लिनिक में बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए “मानसून फन सैटरडे” का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 18 जुलाई 2026 को दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें बच्चों एवं उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए छाता निर्माण (अम्ब्रेला क्राफ्ट), कागज़ की नाव बनाना एवं नाव दौड़, इंद्रधनुष चित्रकला एवं रंग भरने की गतिविधियाँ, बीज रोपण, जल आधारित संवेदी गतिविधियाँ, मेंढक कूद प्रतियोगिता, वर्षा गीत एवं एक्शन राइम्स तथा वाणी एवं भाषा विकास से संबंधित विभिन्न खेल आयोजित किए गए। इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों के संचार कौशल, सूक्ष्म एवं स्थूल मोटर कौशल, संवेदी विकास, सामाजिक सहभागिता, रचनात्मकता तथा आत्मविश्वास का विकास करना था।वाणी स्पीच एंड हियरिंग क्लिनिक की संचालिका डॉ. सोनल मेहरा ने बच्चों के साथ सभी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया तथा उन्हें प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।इस आयोजन को सफल बनाने में डॉ. दिनेश गुर्जर एवं डॉ. नीति यादव का विशेष मार्गदर्शन रहा। साथ ही वाणी स्पीच एंड हियरिंग क्लिनिक के सभी स्पीच थेरेपिस्ट, ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट, विशेष शिक्षकों एवं सहयोगी स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विशेष रूप से स्वाति, धरनी, सीमा, बबीता, निकेश, ज्योति, रत्ना, आस्था, राजेंद्र एवं निशा के समर्पित सहयोग से कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।

कार्यक्रम के समापन पर अभिभावकों ने वाणी स्पीच एंड हियरिंग क्लिनिक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक, शिक्षाप्रद एवं आनंददायक गतिविधियाँ बच्चों के सीखने की क्षमता, सामाजिक व्यवहार, संचार कौशल, आत्मविश्वास एवं समग्र व्यक्तित्व विकास में अत्यंत सहायक सिद्ध होती हैं।
वाणी स्पीच एंड हियरिंग क्लिनिक ने भविष्य में भी बच्चों के समग्र विकास के लिए ऐसे नवाचारपूर्ण, शिक्षाप्रद एवं मनोरंजक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।