जबलपुर। रांझी थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी की पहचान शिवम शुक्ला उर्फ मोनू शुक्ला निवासी मानेगांव तालाब, रांझी के रूप में हुई है।थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि 16 जुलाई की रात गश्त के दौरान पुरानी शराब दुकान के पास संदिग्ध हालत में बैठे युवक को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी में उसकी कमर से एक देशी पिस्टल मिली, जिसकी मैगजीन में एक कारतूस लोड था। पूछताछ में आरोपी ने हथियार करीब 8-9 माह पहले आयुष सोनकर उर्फ फंटूस से 30 हजार रुपये में खरीदना स्वीकार किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।