जबलपुर। छावनी परिषद, जबलपुर में सदर मेन रोड के विकास एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अधिशासी अधिकारी, कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक रोहाणी, यातायात पुलिस के अधिकारी तथा क्षेत्र के व्यापारी शामिल हुए।बैठक में लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से सदर मेन रोड का लाल चौक से श्रीनगर की तर्ज पर सौंदर्यीकरण एवं विकास किए जाने पर सहमति बनी। इसके अलावा पोद्दार चौक से भारत माता चौक तक सुव्यवस्थित पार्किंग, डिवाइडर निर्माण और अन्य आवश्यक विकास कार्यों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। व्यापारियों से सुझाव लेकर विकास कार्यों को अंतिम रूप देने पर भी सहमति बनी।विधायक अशोक रोहाणी ने कहा कि सदर क्षेत्र का विकास, यातायात व्यवस्था में सुधार और व्यापारियों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए सभी कार्य चरणबद्ध तरीके से किए जाएंगे, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
बैठक में एडिशनल एसपी (यातायात) अखिलेश तिवारी, डीएसपी महेंद्र प्रजापति, पूर्व पार्षद सुंदर अग्रवाल, दीपक गोयलखा, अरुण अग्रवाल, बंसल जी, रोकेश अग्रवाल, आशीष कोटारी, अभिजीत सोनी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।