जबलपुर । लायंस क्लब जबलपुर की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह होटल ट्रायो मैक्स में गरिमामय वातावरण मे सम्पन्न हुआ।जिसमें पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन राजीव अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य , शपथ अधिकारी पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन नरेन्द्र जैन , विशिष्ट अतिथि रीजन चेयरपर्सन लायन नीलम खरे एवं जोन चेयरपर्सन लायन मनीषा सोनी थी। नवीन कार्यकारिणी में लायन अनुरोध तिवारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष लायन मनोज जैन, लायन भूमिका पटेल, लायन मीता पटेल, लायन राजेंद्र सोनी सचिव, लायन रेखा पटेल सह सचिव, लायन ज्ञान गोलछा कोषाध्यक्ष, टेमर लायन राजेश मराड़िया, टेल ट्विस्टर लायन नरेश श्रीवास्तव ने अपने अपने दायित्वों की शपथ ली। संरक्षक के रूप मे पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन राजीव अग्रवाल , लायन अरुण जे देशमुख , लायन मंगलचंद टाटिया ने ,
लायन एम के सोनम, लायन आनंद जैन, लायन महेश चौरड़िया, लायन मुकेश अग्रवाल ने सलाहकार के रूप मे एवं क्लब में लायन दयाराम पटेल एलसीआईएफ कोऑर्डिनेटर, लायन दीपक पोपट मेम्बरशिप चेयरपर्सन, लायन जवाहर पटेल सर्विस चेयरपर्सन, एमजेएफ लायन उमेश जैन ने मार्केटिंग चेयरपर्सन के रूप मे शपथ ली।
*सभा के दौरान डिस्ट्रिक्ट के सबसे पुराने क्लब लायंस क्लब जबलपुर के अति वरिष्ठ सदस्य लायन अरुण जे देशमुख ने जिन्होंने क्लब की सदस्यता के 60 वर्ष पूर्ण किए जिसके लिए लायंस इंटरनेशनल से प्राप्त पिन उन्हें प्रदान की गई एवं क्लब द्वारा शॉल श्रीफल माला एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मल्टीपल सर्टिफिकेट से एवं एक्सिलेंस मेडल से पूर्व ज़ोन चेयरपर्सन लायन अंकिता जैन को सम्मानित किया गया। सभी साथियों ने करतल ध्वनि से उनका अभिनन्दन किया।*
शपथ उपरांत नई कार्यकारणी का स्वागत कर पिन एवं अध्यक्ष को गांग गेबल प्रदान किया गया व उन्हें मंच पर आसीन किया गया।
संचालकगण लायन एमजे एफ हरीलाल पटेल, लायन जवाहर पटेल लायन अंकिता जैन, लायन रीता गुप्ता, लायन मंजू पटेल लायन मंजुला पटेल, लायन ज्योत्स्ना तिवारी,लायन मीना श्रीवास्तव, लायन मनोज जैन, लायन लक्ष्मी महावर, लायन अरुण अग्रवाल, लायन नीरू अग्रवाल, लायन राजेश जैन, लायन संतोष ओसवाल, लायन जे पी सोनी की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ ध्वज वंदना से हुआ जिसका वाचन लायन शशि महदेल एवं स्वागत भाषण अध्यक्ष लायन मनीषा सोनी ने, सचिव प्रतिवेदन लायन दीपक पोपट ने किया। आभार प्रदर्शन लायन ज्ञान गोलछा ने एवं सभा का सुव्यवस्थित संचालन एमजेएफ लायन उमेश जैन ने किया।
इस अवसर पर जबलपुर के सभी लायंस क्लब के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।