जबलपुर। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जबलपुर शाखा के पदाधिकारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी गौतम बर्वे को पदभार ग्रहण करने पर पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया, घनश्याम सोनी के स्थानांतरण होने के पश्चात बर्वे जी की पदस्थगी हुई है।चर्चा में संघ के साथियों ने बताया है कि लंबे समय से कुछ अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण लंबित है, मई 2025 के पश्चात 24,30,35 वर्ष सेवा कर चुके कर्मचारियों की क्रमोन्नति सूची जारी नहीं हुई है। शासकीय शालाओं के कैम्पस में अवैध कब्जा जमे हैं, मान्यता प्राप्त कर्मचारी संघ के सदस्यों के साथ विभागीय परामर्शदात्री की बैठक शासन के आदेश के पश्चात भी आयोजित नहीं की जा रही है। जो प्रत्येक तीन माह में आयोजित होना चाहिए। शहर के कुछ शालाओं में वर्षा का पानी भर रहा है, वाहन रखने स्टैंड नहीं है, शिक्षकों को बैठने नई पर्याप्त कुर्सी, टेबिल उपलब्ध नहीं है। बिजली की समस्या और सीलिंग पंखे पर्याप्त नहीं है, पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है।समस्याओं के निराकरण के संबंध में हुई चर्चा में जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने शासन के आदेश के अनुसार शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की पदोन्नति जल्द करने विचार रखे, कुछ कर्मचारी पदोन्नत ना होने के कारण इस माह सेवा निवृत्त होने वाले हैं , विवेक रंजन शुक्ला ने शासकीय शालाओं में नेटवर्क ना मिलने से शिक्षकों की परेशान दूर करने का रास्ता निकालने पर विचार रखे, कर्मचारी संघ के बरेला तहसील अध्यक्ष रजनीश पांडेय ने शालाओं में पीने के पानी की व्यवस्था करने मांग रखी वहीं खेलने के लिए सामग्री उपलब्ध करवाने पर जोर दिया। ब्लॉक अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, विनय नामदेव, राजाराम डेहरिया ने आहरण अधिकारियों की व्यवस्था समस्त ब्लाकों में करवाने पर जोर दिया। जिससे कर्मचारियों के मासिक वेतन देयक समय पर कोषालय में जमा किए जा सकें, अजय दुबे, प्रियांशु शुक्ला, जय प्रकाश गुप्ता ने समय पर क्रमोन्नति की जानकारी संकुल प्रभारी, ब्लॉक अधिकारी द्वारा समय पर भेजने के लिए स्मरण पत्र लिखने राय दी।मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जबलपुर जिला शाखा के अटल उपाध्याय, देवेन्द्र पचौरी आलोक अग्निहोत्री, विवेक रंजन शुक्ला, रजनीश पांडेय, जय प्रकाश गुप्ता, प्रियांशु शुक्ला,सतीश उपाध्याय, विनय नामदेव, अजय दुबे, रामशंकर शुक्ला जिला शिक्षा अधिकारी का पदभार ग्रहण करने पर पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया इसके पश्चात मांग पत्र पर चर्चा की। संघ को आश्वस्त किया है कि जल्द मांगों पर कार्यवाही की जाएगी।