जबलपुर। अध्यापक-शिक्षक संयुक्त मोर्चा, जिला जबलपुर ने सोमवार को सांसद आशीष दुबे को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों के लिए टीईटी (TET) परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की। मोर्चा ने आग्रह किया कि केंद्र सरकार संसद में अध्यादेश लाकर देशभर के शिक्षकों को टेट परीक्षा से मुक्त करे तथा इस मुद्दे को संसद में प्रमुखता से उठाया जाए।ज्ञापन सौंपने के दौरान उमाशंकर पटेल, जगत पटेल, अजय रजक, मुकेश सोनकर, संतोष पटेल, उमेश सुमन, संतोष ठाकुर, विषम्भर गर्ग, पंकज मणि झारिया, विवेक जैन, सुधीर जैन सहित अध्यापक-शिक्षक संयुक्त मोर्चा के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।