जबलपुर। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने गंभीर अपराधों के आरोपियों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिये हैं। वे यहां पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक मे पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे थे। पुलिस अधीक्षक श्री उपाध्याय ने जिले में लगातार बढ़ रही वारदातों और सायबर फ्राड की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि गंभीर अपराध के आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द सुनिश्चित करने के लिये उनके ज्यादा से ज्यादा वारंट तामील कराये जायें वही ६ माह से ज्यादा पुराने मामलों के आरोपियों को पकडऩे के लिये बाहर टीम बनाकर भेजी जाये। महिला अपराधों पर बरतें संवेदशीलता- पुलिस अधीक्षक ने महिला संबंधी अपराधों को लेकर थाना स्तर पर की जा रही लापरवाही को देखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे महिला अपराधों के प्रति संवेदनशील बने । थाना स्तर पर की जाने वाले कार्रवाई ऐंसी हो कि पीडि़त पक्ष को न्याय दिलाने के लिये आरोपी की गिरफ्तारी कर उसे न्यायालय में चालान पेश कर सजा दिलाई जाये । इसी तरह पुलिस अधीक्षक ने सी एम हेल्पलाइन वरिष्ठ कार्यालयों की जनसुनवाई क ी शिकायतों की समीक्षा करते हुए आदेशित किया कि लंबित शिकायतों का त्वरित निकारण करें इसमें कोई लापरवाही ने बरती जाये। सीसीटीएनएस कार्य की गुणवत्ता में सुधार करने निर्देश- पुलिस अधीक्षक ने सीसीटीएनएस डिजिटल इंट्रीगेशन कार्यवाही ई साक्ष्य ई विवेचना ई विवेचना ई चालान ई संमंस के संबंध में समीक्षा करते हुए इसमें आ रही दिक्कतों की जानकारी लेते हुए सीसीटीएनएस प्रभारी से चर्चा कर उनका समाधान करने निर्देशित किया । इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष जाखड़,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनु बेनीवाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह मौजूद रहे ।