जबलपुर । शहीद स्मारक सभागार में संस्कारधानी गौरव, इंडियन आइडल फेम तनिष्क शुक्ला के सम्मान समारोह के अवसर पर लायंस परिवार जबलपुर एवं गुंजन कला सदन मध्यप्रदेश द्वारा पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं प्रांतीय महामंत्री लायन नरेन्द्र जैन, संयोजक द्वय प्रतुल श्रीवास्तव, विजय जायसवाल, आलोक पाठक एवं युवराज गढ़वाल ने साफा, शाल,श्रीफल, माला पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर सांसद आशीष दुबे, विधायक डॉ. अभिलाष पांडे, पार्षद कमलेश अग्रवाल की उपस्थिति उल्लेखनीय रही