रेलवे स्टेशन पर 100 पाव अवैध शराब जब्त, युवक गिरफ्तार

जबलपुर। जीआरपी जबलपुर ने रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को 100 पाव अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 के इटारसी छोर पर की गई, जहां संदिग्ध युवक रेलवे ट्रैक पार कर झोला लेकर जा रहा था। जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत ने बताया किपकड़े गए आरोपी की पहचान भानतलैया  निवासी 24 वर्षीय आयुष उर्फ अंशुल चौटेल  के रूप में हुई है। तलाशी में उसके पास से 18 लीटर देशी मसाला मदिरा बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 10 हजार 700 रुपए बताई गई है।आरोपी शराब रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जीआरपी ने शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।