जबलपुर सतगुरु कबीर महोत्सव शहडोल में होलकर प्रसाद वर्मा स्मृति समारोह के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आजाद वतन वर्मा के संयोजन में का किया गया जिसमें देश भर के प्रतिष्ठित कवियों ने रचना पाठ किया इस अवसर पर संस्कारधानी के गौरव पुत्र वरिष्ठ साहित्यकार प्रसंग अंतरराष्ट्रीय संस्था के संस्थापक इंजीनियर विनोद नयन को कबीर सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अशोक मनोध्याय, मथुरा उत्साही, आचार्य भगवत दुबे, डॉ अनामिका तिवारी, अर्चना मलैया, अभय तिवारी, डॉ छाया सिंह, डॉ मुकुल तिवारी, बसंत शर्मा, डॉ रानू रूही, डॉ विनीता पांडेय विनीत,इंदु सिंह कंचन, डॉ गीता पाण्डेय,एड तृप्ति त्रिवेदी, सुभाष मणि बैरागी, विजय बागरी, राजकुमार महोबिया, आदि ने बधाई देकर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।