संवाद 2026′ ने टीम ओजस्वी के साथ रोटरी वर्ष 2026-27 की मजबूत नींव रखी

‘जबलपुर,  रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 की टीम ओजस्वी द्वारा आयोजित ‘संवाद 2026’ कार्यक्रम उत्साह, समन्वय एवं सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बना। कार्यक्रम में जबलपुर के सभी रोटरी क्लबों के असिस्टेंट गवर्नर्स, सिटी को-ऑर्डिनेटर्स, क्लब अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए आगामी रोटरी वर्ष 2026-27 की योजनाओं एवं कार्यप्रणाली पर सार्थक चर्चा की।कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन रोटेरियन मनीष बजाज ने दिया, जबकि कार्यक्रम का प्रभावशाली एवं गरिमामय मंच संचालन रोटे. शोभित वर्मा (AG 2026-27) द्वारा किया गया, जिसकी सभी उपस्थितजनों ने सराहना की।
रोटरी क्लब जबलपुर संस्कारधानी की पूरी टीम ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में उत्कृष्ट सहयोग एवं समन्वय प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में रोटेरियन यश आहूजा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रोटे. नितिन जैन, (मप्र) ने टीम ओजस्वी, सभी AGs, सिटी कोऑर्डिनेटर्स, क्लब अध्यक्षों, सचिवों एवं समस्त रोटरी सदस्यों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के समर्पण, टीमवर्क एवं सेवा भावना ने ‘संवाद 2026’ को एक यादगार एवं सफल आयोजन बनाया है।