जबलपुर* थाना बरगी पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर चालक को चोरी की रेत सहित पकड़ा है। ट्रैक्टर ट्राली को मय रेत के जब्त कर लिया गया है।थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया कि आज 7 जून 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर व्हीकल मोड़, बरगी नगर में रेत से भरी स्वराज कंपनी की ट्रैक्टर ट्राली आती दिखी। पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रैक्टर को रोका।पूछताछ में चालक ने अपना नाम रामस्वरूप भूमिया पिता बाबूलाल भूमिया, उम्र 46 वर्ष, निवासी ग्राम बसहा चौकी गौर बताया। उसने स्वीकार किया कि ट्राली में लोड रेत नर्मदा नदी के बसही घाट से चोरी से लोड की गई थी। आरोपी ने बताया कि वह ट्रैक्टर ट्राली मालिक कौशल पटेल निवासी हिनौता से किराये पर लेकर चलाता है। उसके पास किराये या रॉयल्टी का कोई दस्तावेज नहीं था। वह बिना रॉयल्टी के रेत बेचने ले जा रहा था।पुलिस ने आरोपी चालक रामस्वरूप भूमिया के कब्जे से ट्रैक्टर ट्राली मय रेत के जब्त कर ली है। आरोपी चालक एवं ट्रैक्टर मालिक कौशल पटैल के विरूद्ध धारा 303(2), 317(5), 3(5) बीएनएस एवं 4/21 खान खनिज अधिनियम तथा 181(3), 5, 180, 77, 177, 130, 177(3) मोटरयान अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। ट्रैक्टर मालिक कौशल पटेल की तलाश जारी है