जबलपुर। ऑल इंडिया डिफेंस एंप्लॉय फेडरेशन की देहरादून में 7 से 9 मई तक 28वीं राष्ट्रीय त्रि वार्षिक अधिवेशन हुआ। जहां फेडरेशन के पिछले एवं अगले तीन वर्षों के कार्यों पर मंथन हुआ। मीडिया प्रमुख उत्तम विश्वास ने बताया कि अगले तीन वर्ष में मुख्य मुद्दा ओल्ड पेंशन स्कीम, आठवां वेतन आयोग, अनुकंपा नियुक्ति एवं निगमीकरण का विरोध मुख्य है।
इस अधिवेशन में आगामी 3 वर्षों के लिए पदाधिकारी चुने गए। अपने बेबाक शैली बुद्धिमत्ता एवं दूरदर्शिता के कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएन पाठक ऑल इंडिया डिफेंस एंप्लॉय फेडरेशन के कैडरों की पहली पसंद बने रहे और उन्हें सातवीं बार राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से नवाजा गया।वहीं अमरीश सिंह पुनः कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त हुए। बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष का दिल्ली से जबलपुर नगरगमन पर डुमना एयरपोर्ट में सैकड़ो की तादाद में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से स्वागत किया।
डुमना एयरपोर्ट पहुंचे श्री पाठक ने कार्यकर्ताओं से कहा की जबलपुर तोप गाड़ी निर्माणी मेरी कर्मभूमि रही है, इसलिए मेरा खास लगाव जबलपुर से है। आंदोलन की राह मुझे जबलपुर से ही मिला। जहां से एक यूनियन के अध्यक्ष से ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉयड फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंचाया। स्वागत करने में अर्नब दास गुप्ता, रोहित यादव, विनय गुप्ता, उत्तम बिस्वास, राजा पांडे, सागर यादव, पुष्पेंद्र सिंह, सुकेश दुबे, शरद अलवर, नितेश सिंह, विकाश, वीरेन्द्र साहू इत्यादि लोग शामिल थे।