जबलपुर। मध्यप्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी कंप्यूटर एसोसिएशन, महाकोशल कंप्यूटर डीलर्स एसोसिएशन के नव-मनोनित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम जबलपुर के हृदय स्थल स्थित होटल कृष्णा के सभागार में संपन्न होगा।
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी संस्था के वरिष्ठ सदस्य नितिन जैन एवं पुनीत अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से मीडिया को दी गई।
इस अवसर पर नव-मनोनित अध्यक्ष अखिलेश चोबे, सचिव प्रकाश सिन्हा एवं नवीन कार्यकारिणी सदस्य विधिवत रूप से अपने पदभार ग्रहण करेंगे। साथ ही वे निवर्तमान अध्यक्ष बी.एल. पटैल एवं निवर्तमान सचिव राजकुमार पटैल से पदभार ग्रहण करेंगे।
कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ रात्रि 8 बजे से होगा। आयोजन में देश की अग्रणी कंप्यूटर एवं लैपटॉप कंपनी एचपी (HP) के वरिष्ठ अधिकारियों की भी विशेष सहभागिता रहेगी।
उल्लेखनीय है कि महाकोशल कंप्यूटर डीलर्स एसोसिएशन की स्थापना वर्ष 2003 में महाकोशल क्षेत्र के सभी कंप्यूटर डीलर्स के हितों की रक्षा तथा आईटी उपभोक्ताओं को नवीनतम तकनीकी उत्पाद बेहतर दामों पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी।
आज वर्तमान में एमसीडीए में 100 से अधिक सदस्यों के साथ उत्कृष्ट विश्वस्तरीय शोरूम में सबसे बड़े ब्रांड्स की उपलब्धता बेहतर दामों सुनिश्चित करा रहे हैं ।