भोपाल, सुप्रसिद्ध लेखक एवं चिंतक श्री प्रशांत पोळ की नवीनतम कृति ‘इंडिया से भारत – एक प्रवास’ का भव्य विमोचन समारोह दिनांक 05 मई 2026, मंगलवार को सायं 5:00 बजे भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।यह आयोजन प्रज्ञा प्रवाह, मध्य भारत प्रांत द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार एवं टीवी9 भारतवर्ष के निदेशक श्री हेमंत शर्मा करेंगे। इस अवसर पर प्रज्ञा प्रवाह के पदाधिकारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ सदस्य, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, साहित्यकार तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित रहेंगे।यह आयोजन केवल एक पुस्तक विमोचन तक सीमित न होकर भारतीय संस्कृति, इतिहास और वैचारिक चेतना के पुनर्जागरण का एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। लेखक श्री प्रशांत पोळ की यह पुस्तक ‘इंडिया’ से ‘भारत’ बनने की उस वैचारिक यात्रा को सशक्त रूप से अभिव्यक्त करती है, जिसमें देश अपनी सांस्कृतिक जड़ों, आत्मगौरव और ‘स्व’ की पहचान की ओर अग्रसर है।प्रज्ञा प्रवाह के प्रांत संयोजक के अनुसार, “इंडिया से भारत” पुस्तक आधुनिक भारत के वैचारिक संक्रमण, सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्रीय आत्मबोध को रेखांकित करती है। यह कृति समाज के बौद्धिक वर्ग, युवाओं और राष्ट्रचिंतकों के लिए विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध होगी।पुस्तक में ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक संदर्भों के माध्यम से यह स्पष्ट किया गया है कि किस प्रकार भारत ने औपनिवेशिक मानसिकता से बाहर निकलकर आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है