सतना रेल पुलिस अधीक्षक जबलपुर के निर्देशानुसार एवं साइबर सेल जबलपुर के तकनीकी सहयोग से चौकी प्रभारी जीआरपी सतना उप निरीक्षक राजेश राज के नेतृत्व में रेल यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करते हुए सटीक घेराबंदी कर मुख्य आरोपी बेटू कोल पिता रामू कोल उम्र 23 साल निवासी ग्राम बमुराहा थाना कोलगवा जिला सतना को हिरासत में लिया जिसके कब्जे से फरियादी कुलदीप कुमार कोल का बिलासपुर रीवा एक्सप्रेस से चोरी गया वीवो कंपनी का कीमती मोबाइल बरामद किया गया है पुलिस द्वारा की गई कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया तथा चोरी के मोबाइल को ठिकाने लगाने एवं बिकवाने में सहयोग करने वाले उसके साथी आरोपी रोशन रावत पिता छोटे लाल रावत उम्र 19 साल निवासी अहरी टोला साइडिंग थाना कोलगवां सतना को भी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए धर दबोचा है इस प्रकरण में पकड़े गए दोनों बदमाशों के विरुद्ध पुलिस टीम द्वारा प्रभावी वैधानिक कार्यवाही विधि सम्मत की गई है इस पूरी कार्यवाही में उप निरीक्षक राजेश राज के साथ प्रधान आरक्षक गजेंद्र शुक्ला एवं प्रधान आरक्षक चतुर्वेदी की विशेष भूमिका रही जिनके सक्रिय योगदान से अल्प समय में आरोपियों को चिन्हित कर चोरी का मशरूका बरामद किया गया है जीआरपी की इस प्रभावी कार्यवाही से रेल यात्रियों के बीच सुरक्षा का विश्वास सुदृढ़ हुआ है।