विद्यार्थी परिषद की पाठशाला के शिल्पकार है प्रो. केलकर : सीएम डॉ मोहन यादव


जबलपुर। अभाविप के शिल्पकार, प्राध्यापक यशवंत राव केलकर की जन्मशताब्दी वर्ष में अभाविप ने आयोजित किया “प्रिय केलकर जी” कार्यक्रम। महाकोशल प्रांत के विभिन्न जिलों से स्थायी कार्यकर्ता हुए शामिल। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो रघुराज किशोर तिवारी रहे।

मुख्य अतिथि डॉ मोहन यादव ने सभागार में पहुंचते ही कहा कि जैसे एक पथिक को छांव मिलती है और उसे जो आनंद की अनुभूति होती है वही आनंद की अनुभूति मुझे आज इस कार्यक्रम में आने पर हो रही है। प्रोफेसर यशवंत राव केलकर के साथ काम करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ है । स्वर्गीय केलकर जी राष्ट्र निर्माण के साथ-साथ कार्यकर्ता निर्माण की भी चिंता करते थे । उन्होंने विशिष्ट कार्य शैली और पद्धति से विद्यार्थी परिषद को विभिन्न आयामों में काम करने के लिए दिशा दी। मेरा मानना है कि स्व केलकर जी विद्यार्थी परिषद की चलती फिरती पाठशाला थे। जहां से संस्कारी तक अनुशासित कार्यकर्ता निकालकर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने अपने व्यक्तिगत जीवन में स्वर्गीय केलकर जी के साथ किए हुए काम और विद्यार्थी परिषद के समय किए हुए काम के संस्मरण को सुनाया।
विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज किशोर तिवारी ने कहा कि भारत के विश्वगुरु बनाने मे अनेक लोगों में से एक यशवंत राव जी की कार्यपद्धति का भी योगदान है। आज की पीढ़ी के कार्यकर्ता उनकी पदयती से प्रेरित हो, यह भाव इस कार्यक्रम का है। विद्यार्थ आज का नागरिक है यह फिलास्फी यशवंत जी की है । इसलिए हमकों आज अपने दायित्वों का पालन करना है। प्राध्यापक जब कार्यकर्ता का मार्गदर्शन करते है वो विशेष कार्य पद्धति से उसे गड़ते है। संगठन और समाज में सामाजिक समस्सता का भाव उनकी देन है। उनके इस भाव की परीक्षा लेने दलित समाज का कार्यकर्ता दोपहर में उनके घर पहुंचा। घर की रसोई से अपने और मेरे लिए पानी लाओं ऐसे उनके जीवन के अनेक संस्मरण है।
देश समाज में अच्छा कार्य करने वालों को यशवंत राव केलकर पुरस्कार 1990 में विद्यार्थी परिषद ने शुरू किया। उनसे प्रेरणा लेकर आज हजारों कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। आज सभी आयामों में परिषद कार्य कर रही है। यही घड़ी भारत के निर्माण की है। उनके विचार संकल्प लेकर हम यहां से निकले और राष्ट्र समाज में उसका प्रसार करें यही स्व केलकर जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।कार्यक्रम में अभाविप के मध्य क्षेत्र के क्षेत्रिय संगठन मंत्री श्री चेतस सुखड़िया, प्रांत अध्यक्ष डॉ. सुनील पांडे, प्रांत मंत्री सुव्रत बज़ल, प्रांत संगठन मंत्री मनोज यादव, प्रांत सह संगठन मंत्री आशीष शर्मा, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य माखन शर्मा, महानगर संगठन मंत्री प्रभात तिवारी, महानगर मंत्री आर्यन पुंज, प्रांत विश्वविद्यालय संयोजक ऐश्वर्य सोनकर, प्रांत सह मंत्री अनमोल सोनकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पूर्व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।