श्री रामलीला समिति गढ़ा की व नई कार्यकारिणी का गठनराजेश मिश्रा अध्यक्ष एवं अरुण दीक्षित बने महामंत्री

जबलपुर। श्री रामलीला समिति गढ़ा की वार्षिक आमसभा की बैठक सिद्ध मंच गढ़ा रामलीला मैदान में सांय 6 बजे आयोजित की गई। बैठक समिति के संचालक पंडित अशोक मनोध्याय के मार्गदर्शन में तथा नगर पंडित महासभा के अध्यक्ष रमेश दुबे एवं उपाध्यक्ष अशोक पांडे की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर समिति के सभी पदाधिकारी, स्थायी, आजीवन एवं कार्यकारिणी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत महामंत्री लोकराम कोरी द्वारा वर्ष 2025-26 का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत करने से हुई, जिसे उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि से पारित किया। इसके पश्चात पूर्व कार्यकारिणी को भंग कर चुनाव अधिकारी संजय तिवारी द्वारा आगामी दो वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
सर्वसम्मति से राजेश मिश्रा को अध्यक्ष एवं अरुण दीक्षित को महामंत्री निर्वाचित किया गया। इसके साथ ही श्रीमती अनीता मिश्रा, भोलाराम खत्री, अशोक सिंह बघेल एवं लोकराम कोरी को उपाध्यक्ष, कैलाश नेमा को कोषाध्यक्ष तथा राजेश नेमा एवं इंदुलता प्यासी को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। शेष कार्यकारिणी के गठन हेतु अध्यक्ष एवं महामंत्री को अधिकृत किया गया।
बैठक में 3 स्थायी एवं 26आजीवन सदस्यों की घोषणा भी की गई। केदारनाथ शर्मा, विजय नेमा एवं अशोक बघेल को स्थायी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।
इस दौरान संचालक पंडित अशोक मनोध्याय ने जनवरी माह में श्री राम यज्ञ एवं श्री राम कथा के आयोजन का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने रामलीला के नवनिर्मित कक्ष के निर्माण हेतु लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नव-निर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी और सभी से रामकार्य में समर्पित भाव से जुटने का आह्वान किया।बैठक में राकेश पाठक, राजेन्द्र प्यासी, मदन गोपाल पटेल, मोती शिवहरे, पंचम सोनी, विद्या केवट, मुकेश मिश्रा, नरेश मिश्रा, उमाशंकर मिश्रा, देवेन्द्र मनोध्याय, अजय तिवारी, राजा पांडे, राजेश परोहा, नितिन पटेल सहित अनेक पदाधिकारी, स्थायी एवं आजीवन सदस्य उपस्थित रहे।