जबलपुर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दमोहनाका चौक पर लव जिहाद सहित देश विरोधी गतिविधियों के विरोध में प्रदर्शन कर पुतला दहन किया प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपा गया मालूम हो कि नासिक में पिछले दिनों लव जिहाद का मामला सामने आया इसके विरोध में महाकौशल प्रांत के सभी 34 जिलों में एक साथ विरोध प्रदर्शन किया गया ज्ञापन में संगठन ने देश में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों अवैध कब्जा और समाज तनाव से जुड़े मामलों पर चिंता व्यक्त की है साथ ही इन पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पदाधिकारी ने कहा कि राष्ट्र की एकता और सामाजिक समरसता को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर तत्काल नियंत्रण आवश्यक है यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो संगठन आगे आंदोलन तेज कर सकता है इस दौरान संगठन के विभाग संयोजक सुमित सिंह ठाकुर, पंकज श्रीवात्री प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख, अजय चौरसिया प्रचार प्रसार विभाग, जिला संयोजक, जिला एवं प्रखंड मंत्री सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित हुए ज्ञापन में मांग की गई है कि धर्मांतरण और अंतर धार्मिक विवाह से जुड़े मामलों पर सख्त कानून बनाया जाए. सार्वजनिक और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों को हटाया जाए संदिग्ध आपराधिक एवं आतंकी गतिविधियों की जांच तेज हो खाद्य सुरक्षा से जुड़े मामलों में सख्त निगरानी हो. महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित न्याय व्यवस्था लागू की जाए