पशु चिकित्सा एवं पशुपालन पाठ्यक्रम के इंटर्न छात्र-छात्राओं का शपथ ग्रहण समारोह

जबलपुर, नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा एवं पशुपालन पाठ्यक्रम के इंटर्न (आउट गोइंग ) छात्र-छात्राओं का शपथ ग्रहण समारोह
पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय जबलपुर के सभागार में  संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मेडिकल यूनिवर्सिटी के  कुलपति डॉ आर के खंडेलवाल  रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के  कुलपति डॉ पी के मिश्रा  रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के  कुलपति डॉ मनदीप शर्मा  द्वारा की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन मुख्य अतिथि  डॉ खंडेलवाल ,विशिष्ट अतिथि  डॉ पीके मिश्रा तथा  कुलपति डॉ मनदीप शर्मा साथ ही नानाजी देशमुख चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ एस एस तोमर तथा अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ आदित्य मिश्रा द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। । इसके पश्चात मंचासीन अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से किया गया। इस अवसर पर पशु चिकित्सा एवं पशुपालन में विद्यालय जबलपुर, महु तथा रीवा के 174 इंटर्न /परभिक्षु( आउट गोइंग छात्र-छात्राओं )को मंच से  कुलपति प्रोफेसर मनदीप शर्मा  द्वारा पशु सेवा, नैतिक मूल्यों एवं पेशेवर आचरण के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे पशुओं के उपचार एवं देखभाल में पूरी जिम्मेदारी, करुणा एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाएंगे।
अपने उद्बोधन में  कुलपति प्रोफेसर मनदीप शर्मा जी द्वारा सभी छात्र छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह साढ़े पांच वर्ष की छात्र -छात्राओं की मेहनत का तोहफा है, और आप सब अब राष्ट्र को अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार है। हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में हम वेटनेरियन की अहम भूमिका है जो मूक पशुओं और पशुपालकों के हितार्थ कार्य करते हैं। जो कि समाज का एक अभिन्न अंग है।  । उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सा एवं पशुपालन का क्षेत्र न केवल रोजगार का माध्यम है, बल्कि यह पशुधन के संरक्षण, पशु स्वास्थ्य एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपेक्षा की कि वे अपने कर्तव्यों का निष्ठा, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ पालन करेंगे।
अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि कुलपति मेडिकल यूनिवर्सिटी डॉ एके खंडेलवाल  ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि वेटरनरी साइंस तथा मेडिकल साइंस एक ही पेड़ की दो शाखाएं हैं जो की सेवा के वैश्विक अभियान के लिए परस्पर सहयोगी है। उन्होंने सभी छात्राओं को इंट्रडिसीप्लिनरी कोलैबोरेशन तथा डीप एंपैथी से अपने प्रोफेशन में कार्य करने हेतु प्रेरित किया। विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉक्टर एस एस तोमर द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया गया। पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय जबलपुर के अधिष्ठाता डॉ आरके शर्मा , अधिष्ठाता महु डॉ बी पी शुक्ला तथा अधिष्ठाता रीवा ‌डा ए पी सिंह द्वारा गत वर्ष महाविद्यालय में हुए शैक्षणिक,अनुसंधान, विस्तार तथा अन्य गतिविधियों का संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इंटर्नशिप इंचार्ज डॉ देवेंद्र गुप्ता द्वारा छात्राओं द्वारा की गई गतिविधियों के बारे में जानकारी साझा की।
मनचासीन अतिथियों द्वारा जबलपुर महू तथा रीवा कॉलेज के अधिकतम अंक अर्जित किए व प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किए पास आउट छात्र छात्राओं को प्रोविजनल डिग्री सर्टिफिकेट प्रदान किया गया । जिसमें जबलपुर इशिता बैस, जानवी परिहार तथा हर्षित तिवारी। महू कॉलेज से कौस्तुभ, लिली वर्मा,मीनाक्षी तथा रीवा वेटरनरी कॉलेज से दीपाली तिवारी, शशीकांत सैनी ,अभिषेक यादव, प्रीति रहे। इस अवसर पर मंनचासी अतिथियो द्वारा डायरेक्टरी, विश्वविद्यालय की एनुअल रिपोर्ट तथा एक पुस्तक का भी विमोचन किया गया।
कार्यक्रम में निदेशक -आई सी ए आर खरपतवार अनुसंधान डा जे एस मिश्रा, निर्देशक आई सी ए आर – अटारी डॉ एसआरके सिंह , डॉ ए के विश्वकर्मा की विशेष उपस्थिति रही । कार्यक्रम में डॉ जी पी लखानी ,डॉ मधु स्वामी ,डॉ सुनील नायक, डॉ राखी वैश्य,डॉ अपरा शाही ,डॉ शोभा जावरे, डॉ एस घोष,डॉ अंजू नायक, डॉ जी दास ,डॉ एस के कारमोरे, डॉ मोहन सिंह ठाकुर डॉ आर वी सिंह ,डॉ देवेंद्र गुप्ता, डॉ रनधीर सिंह, डॉ पूनम शाक्य, डॉ गर्ग, डॉ बबिता दास, डॉ नाथ,डॉ राम किकर मिश्र, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ सोना दुबे आदि सभी विभागों के विभागाध्यक्ष प्राध्यापकगण, कर्मचारी गण एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
संपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम हेतु गठित कोर समिति के डॉ तोमर, डॉ आरके शर्मा, डॉ मधु स्वामी, डॉ बीपी शुक्ला ,डॉ एपी सिंह, डॉ आदित्य मिश्रा, देवेंद्र गुप्ता, कार्यक्रम आयोजन सचिव डॉ सुदिप्तो घोष तथा कार्यक्रम हेतु गठित विभिन्न समितियां के अध्यक्ष एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मंच संचालन डॉ अमिता तिवारी द्वारा किया गया तथा
कार्यक्रम के अंत में अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ आदित्य मिश्रा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया तथा कार्यक्रम का  समापन सामूहिक राष्ट्रगान से हुआ।