जबलपुर। हाईवे पर भारी वाहनों के अवैध रूप से नो पार्किंग में खड़े रहने के कारण जहां जाम के हालात निर्मित होते हैं वहीं रात के अंधेरे में खड़े वाहनों के कारण बड़ी सडक़ दुर्घटनाएं भी हो जाती है जिसे ध्यान में रखते हुए सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने पुलिस अधीक्षक द्वारा एनएचए आई की टीम के साथ मिलकर विशेष अभियान चलाकर नो पार्किंग में खड़े भारी वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गये हैं। कल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-34 में अंधमूक एवं लम्हेटा बाईपास पर यातायात पुलिस द्वारा एनएचएआई टीम के साथ संयुक्त रूप से भ्रमण कर नो पार्किंग में खड़े 13 वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर उन्हें हटवाया गया।