जबलपुर रेल मंडल में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई


जबलपुर। जबलपुर रेल मंडल कार्यालय प्रांगण में दिनांक 15 अप्रैल 2026 को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री कमल कुमार तलरेजा की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री तलरेजा ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने उद्बोधन में डॉ. अंबेडकर के विचारों एवं उनके सामाजिक न्याय, समानता तथा संविधान निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण किया तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री आनंद कुमार एवं श्री सुनील टेलर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेन्द्र दीक्षित सहित सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा, वरिष्ठ मंडल अभियंता (सम.) श्री राहुल जयपुरियार, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री रजनीकांत साहू,  मंडल कार्मिक अधिकारी (स्वतंत्र प्रभार) श्री वरुण चतुर्वेदी, सहायक कार्मिक अधिकारी श्री पंकज सिंहा, श्री संदीप शर्मा, श्री शचिपति नंदन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में डॉ. अंबेडकर के योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ किया