सिहोरा सांदीपनि स्कूल की छात्रा ने प्रदेश में पाया चौथा स्थान, किसान के बेटी रश्मि गडारी ने बढ़ाया जिले का गौरव


सिहोरा/जबलपुर। बुधवार को घोषित हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के हायर सेकंडरी एंव हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में प्रदेश की मैरिट सूची में जिले की तहसील सिहोरा की सांदीपनि स्कूल पंडित विष्णु दत्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कक्षा दसवीं की छात्रा रश्मि गडारी ने प्रदेश की मैरिट सूची में चौथा स्थान प्राप्त कर 500 में से 496 अंक प्राप्त कर कुल 99.2 प्रतिशत अंक हांसिल कर स्कूल के साथ नगर को गौरवान्वित कर बता दिया की शासकीय स्कूल में पढ़ने वाले छात्र भी पढ़ाई के दम पर मैरिट में आ सकते हैं। यह पहला अवसर है जब इस विद्यालय की किसी छात्रा ने प्रदेश में परचम फहराया है।

भविष्य में टीचर बनना चाहती है रश्मि……….

सांदीपनि स्कूल की छात्रा पिता विरन गडारी माता माया गडारी गौरहा भिटोनी की सुपुत्री रश्मि गडारी ने बताया कि वह आगे गणित लेकर पढ़ेगी तथा भविष्य में टीचर बनकर बच्चों को पढ़ाना चाहती है। यह सफलता हासिल करने के लिए उन्होंने घर पर ही छः से सात घंटे पढ़ाई की आगे बताया उन्होंने सोशल मीडिया का उपयोग केवल पढ़ाई के लिए किया| पिता किसान है और माता हाउस वाइफ है सभी ने पढ़ने में उनका सहयोग किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय मम्मी पापा बहन के साथ प्राचार्य अशोक उपाध्याय सहित सभी स्कूल स्टाफ को दिया है| जिन्होंने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया और सहयोग किया। छात्रा की इस सफलता से स्कूल में जश्न का माहौल है और सभी ने ढोल नगाड़ों के साथ नांचकर खुशियां मनाई तथा बिटिया को विकास खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद धुर्वे,प्राचार्य सांदीपनि अशोक उपाध्याय ने माला पहनाकर मिठाई खिलाकर सम्मान किया। इस साल मैरिट में नगर के सारे नीजि स्कूल पीछे छूट गये और शासकीय स्कूल में पढ़ने वाली गरीब परिवार से आने वाली छोटे से गांव की एक बिटिया ने पूरे जिले में सांदीपनि विद्यालय सिहोरा का नाम रोशन कर दिया।