जबलपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा तीसरी बार नरिंदर सिंह पांधे को परिवहन प्रकोष्ट का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर चेम्बर अध्यक्ष प्रेम दुबे, चेम्बर चेयरमेन कमल ग्रोवर एवं उपस्थित कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा श्री पांधे को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया और साथ ही आगामी माह में आयोजित होने वाले उत्कृष्ट व्यवसायी सम्मान समारोह पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें युवा आर्किटेक्ट, इंजीनियर, बिल्डर्स और इंटीरियर डिजाइनर के लिए Gen z AECI-2026 पुरुस्कार समारोह का आयोजन शीघ्र ही करने जा रहा है। यदि आपने जबलपुर क्षेत्र में कुछ प्रगतिशील और कुछ अदभुत किया है जो जबलपुर के विकास में योगदान देता है तो इस कार्यक्रम में नामांकन के लिए आप अपना नाम भेज कर पुरुस्कार और प्रशंसा प्राप्त करें। इस आयोजन का हिस्सा बनने के लिए आपकी उम्र 45 वर्ष से कम होनी चाहिए।नीचे दिए गए व्हाटसएप नंबर पर अपनी विस्तृत जानकारी भेजें, जिससे जुरी मेंबर आपका आंकलन कर सकें।
मोबाईल नं. 9202896559 जबलपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री।
इस बैठक में जबलपुर चेम्बर के श्री कमल ग्रोवर, राधेश्याम अग्रवाल, प्रेम दुबे, अजय अग्रवाल, अजय बख्तावर, नरिंदर सिंह पांधे, पंकज माहेश्वरी, बलदीप सिंह मैनी, सतीश जैन, सुकुमाल जैन, मुकेश अग्रवाल बंसाला, रजनीश त्रिवेदी, दीपक नौगरयया, दीपक जैन, राजीव बडेरिया, दीपक सेठी, राकेश श्रीवास्तव, भीमलाल गुप्ता, अरुण पवार, संदेश जैन, जितेन्द्र पचौरी, विनीत गोकलानी, राजा सराफ, गुरमीत सिंह छाबड़ा, मुनींद्र मिश्रा, मुकेश प्यासी, रवि गुप्ता (मनेरी उद्योग संघ), शशिकांत पांडेय, अनिल अग्रवाल सीए, अभिषेक ओसवाल, उमेश ग्रावकर आदि कार्यकारिणी की बैठक में उपस्थि थे।