जबलपुर। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने बुंदेलखंड क्षेत्र में बढ़ती विद्युत मांग को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। छतरपुर स्थित 220 केवी सबस्टेशन में 200 एमवीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत किया गया है।
इस पावर ट्रांसफार्मर के संचालन में आने से बुंदेलखंड में विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता और विश्वसनीयता में उल्लेखनीय सुधार होगा। इससे ट्रांसमिशन नेटवर्क को मजबूती के साथ भविष्य की बढ़ती मांग को पूरा करने में सहायता मिलेगी।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए एमपी ट्रांसको के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए इसे बुंदेलखंड के समग्र विकास की दिशा में एक अहम कदम बताया।