जबलपुर भारतीय पूर्णवादी नारी फोरम (अहिल्यानगर, महाराष्ट्र) का त्रिदिवसीय अधिवेशन जबलपूर मे होने जा रहा है. पूर्णवादी नारी फोरम एक विश्वव्यापी संस्था है.यह फोरम डॉ. विष्णू रामचंद्र पारनेरकर महाराज द्वारा स्थापित ‘पूर्णवाद’ विचारधारा से प्रेरित एक संगठन है. यह मंच महिलाओं के सर्वांगीण विकास, सशक्तिकरण और समाज में उन्हें उचित स्थान दिलाने के लिए कार्य करता है. . श्री दत्त मंदिर मे आयोजित अधिवेशन का उद्घाटन डॉ. संगीता गणेश पारनेरकर, स्वागताध्यक्ष, डॉ. स्वाती सदानंद गोडबोले, पूर्व महापौर, नारी फोरम अध्यक्षा अनघा चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया. इस अवसर पर श्रीमती अंकिता तिवारी रोटरी क्लब अध्यक्षा, संजीव अग्रवाल, श्रीमती कुसुम अग्रवाल, प्रज्वल एवं श्रीमती सारिका श्रीखंडे आर्किटेक्ट, समाजसेवी अभय गोरे अतिथी के रूप मे उपस्थित थे. अधिवेशन के लिए महाराष्ट्र गुजरात क्षेत्र से 120 महिला प्रतिनिधी नगर मे पधारी हुई है. फोरम अध्यक्षा अनाघात चौधरी ने बताया की,तीन दिवसीय अधिवेशन मे कुटुंब मे माँ का अस्तित्व, समाज मे नारी का , पूर्णवाद अर्थात समग्र जीवन शैली भौतिक एवं आध्यात्मिक विषय मे सामंजस स्थापित करते हुए जीवन को कैसे यथार्थ बनाया जावे आदी विषयों पर मंथन होगा. मुख्य अतिथी डॉ. स्वाती गोडबोले ने आव्हान किया की स्त्री के मातृत्व को प्रस्थापित करने की आवश्यकता है.
.