जबलपुर परम पूज्य दादा वीरेंद्रपुरी जी महाराज के 100 वें जन्मोत्सव के अवसर पर पूज्य बाबा विश्वनाथपुरी जी के पावन संरक्षण में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन बजरंग मठ सूपाताल में 13 अप्रैल को सुबह 9 बजे से 1 बजे तक किया जा रहा है और पादुका पूजन एवं भजन संध्या का कार्यक्रम शाम 6 बजे से 9 बजे तक होगा I
शिविर के संयोजक बाबूशंकर सोनकर ने बताया की प्रतिवर्ष की भांति मरीजों का पंजीयन, नेत्र परिक्षण कर चयनित मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए तिलवारा घाट स्थित देवजी नेत्रालय ले जाया जायेगा I
डॉ. पवन स्थापक ने बताया की मरीजों का ऑपरेशन अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से होगा,मोतियाबिंद के ऑपरेशन में निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण होगा I दवाइयाँ, भोजन, चश्मा एवं आवागमन की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी I
दादा वीरेंद्रपुरी जी महाराज शिष्य मंडल के भोलाराम खत्री,अरुण शर्मा, नीरज बरसैयाँ,अरुण त्रिपाठी,हेमराज अग्रवाल,राजेश सोनकर,बलदेव आनंद, महेश श्रीवास्तव, बबलू सोनकर ने समाज के सभी वर्गों से बड़ी से बड़ी संख्या में उपस्थित होने की अपील की है I