जबलपुर। म.प्र. तैलिक साहू महिला मण्डल जबलपुर द्वारा भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर के मीडिया प्रभारी श्रीकांत साहू को म.प्र. भाजपा सह मीडिया प्रभारी नियुक्त होने पर भाजपा नेत्री म.प्र. तैलिक महासभा की अध्यक्ष श्रीमती आभा साहू के यादव कालोनी स्थित निवास पर जबलपुर साहू महिला मण्डल द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया ।
इस अवसर पर साहू महिला मण्डल की ओर से श्रीमती आभा साहू, डॉ. निशा साहू, श्रद्धा साहू, रानी साहू, विमला साहू, नीतू आशीष साहू, सरिता साहू, मंजू साहू, रंजना साहू, रंजना साहू, आरधना साहू, सुषमा साहू, रजनी साहू, निशा साहू, निशा नीलेश साहू दर्पणा साहू, पिंकी साहू, स्वाति साहू, निधि साहू, दीपा साहू, रेखा साहू, आकांक्षा सांहू, पूर्वा साहू सहित महिला मण्डल की सभी पदाधिकारियों और बहनों ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर समाज के गौरव श्रीकांत साहू का सम्मान किया ।