जबलपुर चैतन्य पेडियाट्रिक न्यूरोलॉजी एवं चैतन्य सेवा संस्थान द्वारा चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर होम में बच्चों के मस्तिष्क रोगों ,जैसे मिर्गी ,लकवा, सेरेब्रल पाल्सी, ऑटिज्म , अवरुद्ध बुद्धि विकास से पीड़ित बच्चों को पर्पल डे एवं ऑटिज्म डे के उपलक्ष में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं दवा का वितरण किया गया।ऐम्स, दिल्ली के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ पवन घनघोरिया के नेतृत्व में फिजियोथैरेपिस्ट डॉ सतीश पनिका , डॉ नीलेश, साइकोलॉजिस्ट सोनाली गुप्ता, स्पेशल एजुकेटर वाणी वंदे एवं पूजा गिरिया ने महाकौशल एवं विंध्याचल क्षेत्र के लगभग 100 बच्चों को सेवाएं दीं और पालकों की समस्याओं का त्वरित समाधान भी किया। चैतन्य सेवा संस्थान उपाध्यक्ष डॉ संजय असाटी, थैलेसीमिया जनजागरण समिति के प्रदेश अध्यक्ष विकास शुक्ला,इलुविंदर सिंह छाबड़ा, मोहित संघी ,अतुल साहू , जयंत शर्मा, राहुल तिवारी, नीलेश गुप्ता, नवीन जेठानी, पंकज खरे आदि ने शिविर की आयोजना की।