जबलपुर, (ईएमएस)। कजरवारा माँ खेरमाई माता मंदिर के जवारे महाकाली माई, खप्पर , बाना, ध्वजा के साथ करीबन 10 हजार भक्तों की मौजदूगी में 108 जवारे कलश शोभा यात्रा निकाली गई. पंडा मूलचंद ने विधि विधान से पूजन किया. पंडा ने अपने शरीर में 51 बाना पहने, नंगे पांव करीबन तीन किलो मीटर पैदल शोभायात्रा में कलश लेकर भक्त चले। खेरमाई मंदिर समिति अध्यक्ष नकुल गुप्ता ने बताया है कि खेरमाई मंदिर में सच्चे भाव से मांगी गई मन्नतें एक वर्ष में ही पूरी हो जाती है। मन्नत वाले जवारे पर दूध, जल चढ़ाकर पूजन करने से बीमारियों से मुक्ति मिलती है। कजरवारा भ्रमण के पश्चात जवारे बजरंग बस्ती में कलश पूजन, भंडारे में फल, शरबत का वितरण किया गया. महावर परिवार द्वारा खप्पर, महाकाली का पूजन किया गया. कन्हैया यादव के आवास के सामने विशाल भंडारे में भोजन कराया गया. जवारे की शोभा यात्रा में क्षेत्रीय विधायक अशोक ईश्वरदास दास रोहाणी, पार्षद कृष्णा दास चौधरी, राजू पटेल, अटल उपाध्याय, अस्सू ठाकुर सहदेव गुप्ता, सचिन उपाध्याय, नरेंद्र उपाध्याय,कन्हैया यादव, अभय उपाध्याय , नमन उपाध्याय, प्रशांत चौकसे, अनिल चौकसे, संतोष यादव , प्रशांत वैष्णव, चिंटू पाल आदि मार्ग में व्यवस्था संभाल रहे थे।