आयुध निर्माण कर्मियों की वर्षों से मांग लंबित, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को हस्तक्षेप करने मांग


जबलपुर। ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ नॉन गजिस्ट्रेट ऑफिसर (एआईएएनजीओ) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर देशभर की 41 आयुध निर्माणियों में लंबित विभिन्न मांगों को लेकर सभी आयुध निर्माणियों ने मंगलवार को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को मामले में हस्तक्षेप करने के लिए अनुरोध पत्र प्रेषित किया गया|

मीडिया प्रभारी उत्तम विश्वास (जीसीएफ) ने बताया कि लंबित विभिन्न मांगों में डीपीसी के माध्यम से होने वाले चार्जमेन से जेडब्ल्यूएम प्रमोशन और एलडीसी की परीक्षा के माध्यम से चार्जमेन से जेडब्ल्यूएम और जेडब्ल्यूएम एसजी , एमसीएम से चार्ज मेन प्रमोशन के खाली पड़े पदों, एडब्ल्यू म प्रमोशन, खाली पड़े डी आर पद को डी पी सी में बदलने और अनुकंपा नियुक्ति, एस आर ओ अमेंडमेंट आदि मांगों को लेकर अनुरोध पत्र प्रेषित गया| तोप गाड़ी निर्माणी जबलपुर में भी अनुरोध पत्र प्रेषित किया गया|

एआईएएनजीओ के संगठन सचिव और जूनियर वर्क्स मैनेजर (जेसीएम) अजय रजक ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव अजय और राष्ट्रीय अध्यक्ष जयवर्धन के नेतृत्व में पिछले कई महीने से एआईएएनजीओ ने लगातार विभिन्न लंबित मांगों को लेकर डीओओ कोलकाता एवं संबंधित अथॉरिटी को कई बार पत्र लिख चुका है लेकिन कोई सार्थक करवाई नहीं हुई| इसलिए मंगलवार को प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से मामले में हस्तक्षेप करने के लिए अनुरोध पत्र प्रेषित किया गया|

इस अवसर पर जबलपुर जोन से ओएफकेकेडीसी पांडे ,अजय यादव, सत्येंद्र सिंह, अजय चौहान, अजय पाल सिंह व्हीएफजे से रॉबिंसन मसीह नटराज अय्यर, जीआईएफ से मधुसूदन दहिया, सचिन सिंह ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कटनी से उमाशंकर सिंह, प्रकाश सिंह गौतम और ऑर्डनेंस फैक्ट्री इटारसी से योगेंद्र रघुवंशी, जीसीएफ के राजेंद्र कुमार असाटी, मनीष चौरसिया, राहुल कुमार ,कुमार विभु, लालाराम मीणा, संतोष कुमार, जगदीश गुप्ता,शरद बोरकर ,संजय शॉ, कुमार संजय पंकज रंजन,राजेंद्र रावत, हीरालाल मीणा , संदीप बाथो, मुकेश बट्टी अंजनी कुमार, धीरज सिन्हा, बिजेंद्र मिश्रा, शरद यादव, संजय शर्मा, दिनेश पाली, अजय साहू नरेश बाजपेई सदस्यों ने कार्रवाई की मांग की है|