
जबलपुर। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) द्वारा अपने वृत स्तर (सर्किल स्तर) के मुख्यालयों में प्रत्येक माह सभी संकायों के इंजीनियरों एवं लेखा अधिकारियों के लिए नॉलेज शेयरिंग वर्कशॉप आयोजित की जा रही है। इन वर्कशॉप का उद्देश्य तकनीकी ज्ञान, अनुभव और कार्यप्रणाली को साझा कर परस्पर सीख की संस्कृति को बढ़ावा देना है। इसी क्रम में नॉलेज शेयरिंग वर्कशॉप का पहला सत्र संपन्न हुआ।
इस सत्र में अतिरिक्त मुख्य अभियंता भोपाल राजेश शांडिल्य द्वारा पावर कम्युनिकेशन, ओपीजीडब्ल्यू (ओपीजीडब्ल्यू), फोटे आदि तकनीकी विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं भोपाल में कार्यपालन अभियंता अतुल नाबर ने पारेषण लाइनों, टावर, मोनोपोल इत्यादि से जुड़े अपने तकनीकी अनुभव साझा किए।
इस वर्कशॉप में भोपाल मुख्यालय के अधिकारी, तकनीकी कर्मचारी सहित जबलपुर मुख्यालय से मुख्य अभियंता राजेश द्विवेदी और ट्रांसको के विभिन्न संकायों के अधिकारी-कर्मचारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। साथ ही निर्माण कार्य से जुड़ी विभिन्न कंपनियों के इंजीनियरों ने भी भागीदारी की।