जबलपुर । कजरवारा शिवपुरी ग्राउंड में हुए 15 दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में संघर्ष पूर्ण मुकाबले में ए. टी. ग्रुप ने विजय दर्ज कर 21 हजार रुपए की राशि और ट्राफी पर कब्जा कर लिया। कजरवारा में विजय रैली निकाली गई। 18 जनवरी से चल रहे इस टूर्नामेंट मे शहर के नामचीन 32 टीमों ने भाग लिया था विजेता टीम को सामाजिक कार्यकर्ता अस्सू ठाकुर और अभय उपाध्याय द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई| विजेता टीम की और से बल्ले बाजी करते हुए रेहान बॉयज ने एटी ग्रुप को 12 ओवर में 155 रन का लक्ष्य दिया था जिसे एटी ग्रुप ने मात्र 8 ओवर में ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया। विजेता टीम की ओर से रत्नेश पिल्ले ने 40 रन बनाए| टूर्नामेंट में अस्सू ठाकुर, अभय उपाध्याय, विवेक यादव, विनय दहिया, सत्यम पटेल विशाल रजक, विवेक रजक,अमन रजक,का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।