जबलपुर। जिला पंजीयक कार्यालय जबलपुर में पदस्थ सहायक ग्रेड 2 श्रीमति सुनीता साहू 42 वर्षों की सेवा उपरांत अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर गत दिवस सेवा निवृत्त हो गईं.
इस अवसर पर कार्यालय द्वारा उप महानिरीक्षक पंजीयन प्रभाकर चतुर्वेदी के मुख्यातिथ्य एवं वरिष्ठ जिला पंजीयक पवन अहिरवाल की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया.
इस अवसर पर अधिकारी द्वय ने श्रीमति साहू के कार्यालय की सराहना करते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उनके श्रेष्ठ कार्यों को कर्मचारियों के बीच सांझा किया.
इस अवसर पर पंजीयक और उपपंजीयक कार्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारी व साहू परिवार के सदस्य उपस्थित रहे.