जबलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का अपने दो दिवसीय निर्धारित प्रवास क्रम पर सतना आगमन हो रहा है|
3 अक्टूबर को नागपुर से इतवारी रीवा एक्सप्रेस ट्रेन से प्रस्थान कर 4 अक्टूबर प्रात: मैहर आगमन होगा| मैहर में विश्व प्रसिद्ध शारदा देवी के दर्शन कर सतना प्रस्थान करेंगे|
5 अक्टूबर को प्रात: 10.30 बजे सिंधी कैंप सतना में बाबा मेहेरशाह दरबार साहिब का लोकार्पण करेंगे| तत्पश्चात 11 बजे बीटीआई मैदान में विशाल सभा को संबोधित करेंगे| कार्यक्रम पश्चात सरसंघचालक सायं रीवा, इतवारी एक्सप्रेस से ही नागपुर प्रस्थान करेंगे|