जबलपुर, नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, जबलपुर के पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय में वेटरिनरी एक्सटेंशन एजुकेशन विभाग की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत अपनाए गए गाँव में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मंदीप शर्मा के मार्गदर्शन एवं अधिष्ठाता डॉ. राखी वैश्य एवं प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ सुनील नायक सर का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा। इस अवसर पर डॉ. रुचि सिंह, एवं डॉ अभिषेक बिसेन एनएसएस प्रभारी के नेतृत्व में जल परीक्षण कार्यक्रम का संचालित ग्राम सिलुआ मैं किया गया , जिसमें ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल के महत्व और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी दी गई।
साथ ही, विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस 19-06-26 पर सिकल सेल एनीमिया जागरूकता शिविर आयोजित कर ग्रामीण समुदाय को इस बीमारी के लक्षण, बचाव और उपचार संबंधी जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के डॉ. भावना गुप्ता, डॉ प्रगति पटेल, डॉ राकेश बरैया , छात्रों और ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी की। विशेषज्ञों ने बताया कि सिकल सेल एनीमिया एक गंभीर आनुवंशिक रोग है, जिसके प्रति समय पर जांच और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। इस आयोजन में पशु चिकित्सा महाविधालय, के छात्र एवं छात्रायों ने भाग लिया एवं फार्मर्स फील्ड मैं प्रसार गतिविधियों के बारें मैं अवगत हुये कार्यक्रम के संचलन मैं क्षेत्रीय सहायक (वाय पी १) आशीष यादव एवं ग्राम सरपंच श्रीमती सुहद्रा कौल की सराहनीय सहयोग रहा।