शहपुरा। जबलपुर जिले में बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस ने शहपुरा के मुख्य बाजार में जोरदार जनजागरण रैली निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश और जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष संजय यादव के आह्वान पर शहपुरा एवं बेलखेड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुएरैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल, घरेलू रसोई गैस, चीनी और प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और आम जनता को महंगाई के प्रभाव के प्रति जागरूक किया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ विरोध दर्ज कराने का अनूठा तरीका अपनाया। मुख्य बाजार में आम नागरिकों और व्यापारियों को सांकेतिक रूप से चुटकी-चुटकी चीनी और प्याज वितरित किए गए।कार्यकर्ताओं का कहना था कि रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। चीनी और प्याज का सांकेतिक वितरण इसी परेशानी को सरकार तक पहुंचाने और आम लोगों को महंगाई के मुद्दे पर जागरूक करने का प्रयास है।
बाजार में गूंजे सरकार विरोधी नारे
रैली के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महंगाई को लेकर भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों का सीधा असर परिवहन से लेकर घर की रसोई तक पड़ता है, वहीं खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतें आम आदमी की मुश्किलें और बढ़ा रही हैं।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में शहपुरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सोनू दुबे और बेलखेड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्जन पटेल सहित वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान राजेश सिंह, चतुर सिंह लोधी, महेंद्र पाल सिंह, लोकेश मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, चमन राय, संग्राम सिंह, तीरथ सिंह, विवेक सिंघई, आशीष जैन, रानी ठाकुर, घनश्याम पटेल, विनय पटेल, शेख शहीद, सत्येंद्र चौबे, देवेंद्र सिंह बिंदु, अनिरुद्ध पटेल, राकेश पटेल, चैन सिंह, संजय उपाध्याय, वृंदावन तिवारी, नितिन दुबे, ठाकुर महेंद्र सिंह, अशोक बेन, दुमल बेन, बद्दू प्रजापति, अर्जुन ठाकुर, विजय भाई, विजय बहादुर, धनीराम, बिंदु श्रीपाल, अर्जुन बर्मन और हल्ले वंशकार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई के मुद्दे पर पार्टी का जनजागरण अभियान आगे भी जारी रहेगा और जनता की आवाज को लगातार उठाया जाएगा।चुटकी भर चीनी-प्याज बांटकर किया अनोखा विरोध