जबलपुर। छोटा फुहारा स्थित सार्वजनिक शिव मंदिर, सूजी मोहल्ला में आयोजन समिति के संरक्षक एवं पूर्व महापौर प्रभात साहू के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में आयोजित “श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव” के अंतर्गत हवन उपरांत सायंकाल भव्य महा आरती अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुई।हवन पूर्णाहुति के पश्चात प्रारंभ हुई महाआरती में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को विशाल रूप प्रदान किया। दीपों की उज्ज्वल आभा, शंखनाद की गूंज और “जय श्री राम” के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर एवं आसपास का क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर भगवान श्री राम के समक्ष आराधना की और सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना की।
मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा एवं पुष्प सज्जा से विशेष रूप से सजाया गया था, जिसने आयोजन की दिव्यता को और अधिक बढ़ा दिया। भक्ति संगीत, मंत्रोच्चार एवं सामूहिक आरती ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति से अभिभूत कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक विनय सक्सेना भाजपा उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा श्रीराम शुक्ला,अतुल नरेश बाजपेई,डॉ. दीपक साहू सविता साहू,अमित राय वीरेंद्र साहू,साहिल यादव,पंकज राय,शिवराम बैन सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने भगवान श्री राम के दरबार में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रवीण साहू ने बताया कि श्रद्धालुओं के अपार उत्साह एवं सहयोग से महाआरती अत्यंत भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों एवं रामभक्तों का आभार व्यक्त करते हुए महोत्सव के अंतिम दिवस आयोजित होने वाले प्रसाद वितरण एवं समापन कार्यक्रम में भी अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता की अपील की।
उल्लेखनीय है कि यह चार दिवसीय “श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव” क्षेत्र में धार्मिक जागरण एवं सामाजिक एकता का संदेश दे रहा है।इस अवसर पर सविता साहू,प्रणव साहू, विप्लव साहू, वेदांत साहू, रुद्रांश साहू, महेंद्र रैकवार, राकेश चौरसिया, राजेश कोष्ठा, रोहित जायसवाल, अभिनन्दन जायसवाल, यश साहू, राजा कोष्ठा, सेलू कोष्ठा, राजेश जायसवाल एवं राहुल जायसवाल सहित बड़ी संख्या में रामभक्त उपस्थित रहे।