जबलपुर। श्री दत्त भजन मंडल, गोलबाजार, जबलपुर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री महालक्ष्मी पूजन का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया।
मंडल के सचिव शरद आठले ने बताया किकार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 10 बजे श्री महालक्ष्मी पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर 11 नवविवाहित सौभाग्यवती महिलाओं ने विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन कर माता महालक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त किया। संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।सायंकाल 6 बजे चावल के आटे से देवी का पारंपरिक मुखौटा तैयार कर विधिवत पूजन किया गया। इसके पश्चात पारंपरिक ‘घागरी फुंकण्याचा खेळ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह मुखौटा श्री धनंजय परांजपे द्वारा बनाया गया .इस पारंपरिक धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरा वातावरण भक्तिरस एवं उल्लास से परिपूर्ण रहा।इस कार्यक्रम में उत्सव प्रभारी सौ चित्रा ताम्हणकर,रंजना वर्तक.,स्नेहा आठले,मनिषा भावे ,सुलोचना वैद्य सौ. वर्षा दांडेकर, सौ. आभा रानडे का विशेष सहयोग रहा l श्री महालक्ष्मी पूजन की यह परंपरा हमारी सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत का महत्वपूर्ण अंग है। इस आयोजन ने श्रद्धालुओं को अपनी परंपराओं से जुड़ने तथा सामूहिक रूप से धार्मिक उत्सव मनाने का अवसर प्रदान कियाlइस.अवसर पर विजय भावे,मनीष वैद्य,सुनील देशपांडे,अजय फाटक, श्री पाद पराँजपे,अभय गोरे, की उपस्थिती विशेष रही.