जबलपुर। श्री बगलामुखी सिद्ध पीठ शंकराचार्य मठ सिविक सेंटर मढ़ाताल में चल रहे पञ्चपर्व महाआरती महोत्सव के क्रम में आज पीताम्बरा भगवती मॉं बगलामुखी का आम्रफलों द्वारा सहस्त्रार्चन जगद्गुरु शंकराचार्य महाराज के निजी सचिव ब्रह्मचारी सुबुध्दानन्द महाराज एवं ब्रह्मचारी चैतन्यानन्द महाराज के सन्निध्य में किया गया एवं शत्रुओं के विनाश की कामना माता बगलामुखी से की गई। महाराज श्री ने बताया कि माता बगलामुखी की आराधना के पूर्व हरिद्रा गणपती की आराधना अवश्य करनी चाहिये अन्यथा यह साधना पूर्ण रूप से फलीभूत नहीं हो पाती है | सारे ब्रह्माण्ड की शक्ति मिल कर भी इनका मुकाबला नहीं कर सकती। शत्रुनाश, वाकसिद्धि, वाद विवाद में विजय के लिए इनकी उपासना की जाती है। इनकी उपासना से शत्रुओं का स्तम्भन होता है तथा जातक का जीवन निष्कंटक हो जाता है। पूजन में उपस्थित महेश पुरूसवानी संदीप जैन, पंकजदूबे डॉ संजय मिश्रा श्रीमती नीता पटेल नितिन आरती सराफ तुलसी अवस्थी मनोज सेन आदि उपस्थित रहे।