अन्नपूर्णा मुहिम के तहत राशन सहित दैनिक उपयोग की सामग्री उपलब्ध कराई

जबलपुर। पाटन तहसील के ग्राम सकरा में आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे एक जरूरतमंद परिवार को राशन सामग्री और दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई गईं। परिवार की मुखिया 90 वर्षीय लोग बाई हैं। उनके पति का निधन हो चुका है और परिवार में कुल पांच सदस्य हैं।बताया गया कि परिवार का एक सदस्य पिछले करीब तीन वर्षों से लकवे से पीड़ित है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार के लिए रोजमर्रा की जरूरतों और भोजन की व्यवस्था करना मुश्किल हो रहा था। ऐसी स्थिति में संत रामपाल जी महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम से जुड़े लोगों ने परिवार तक राशन सामग्री पहुंचाई।

परिवार को राशन के साथ बर्तन, कपड़े और अन्य आवश्यक घरेलू सामग्री भी प्रदान की गई। मुहिम से जुड़े लोगों के अनुसार, परिवार की स्थिति को देखते हुए राशन सहायता तब तक जारी रखने की योजना है, जब तक परिवार का कोई सदस्य रोजगार प्राप्त कर आय अर्जित करने की स्थिति में नहीं आ जाता।इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भोजन और दैनिक जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं में सहयोग उपलब्ध कराना बताया गया है। मुहिम से जुड़े लोगों ने जरूरतमंद परिवारों की जानकारी साझा करने के लिए संपर्क नंबर 9111459548 और 9111459549 जारी किए हैं।