अभय कुमार गुप्ता ने अपर मंडल रेल प्रबंधक का पदभार ग्रहण किया*

जबलपुर।  अभय कुमार गुप्ता ने दिनांक 16 जून 2026 को पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल में अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन एवं इन्फ्रा) के पद का कार्यभार ग्रहण किया।श्री गुप्ता इससे पूर्व, पूर्व रेलवे के कंचरापारा वर्कशॉप में उप मुख्य विद्युत अभियंता (लोको) तथा पूर्व रेलवे में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य) के पद पर कार्यरत थे। जबलपुर रेल मंडल में पदभार ग्रहण करने के उपरांत श्री गुप्ता ने मंडल रेल प्रबंधक  कमल कुमार तलरेजा एवं अन्य शाखा अधिकारियों से भेंट की।