जबलपुर। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के ईंधन प्रबंधन कार्यालय में अनुभाग अधिकारी एवं मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के क्षेत्रीय सचिव विमल महापात्र 40 वर्ष 3 माह की सेवा पूर्ण कर 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर फेडरेशन पदाधिकारियों ने शाल, श्रीफल एवं पुष्पमाला से उनका अभिनंदन किया।
फेडरेशन के महामंत्री राकेश डीपी पाठक ने महापात्र के कर्मचारी हितों के प्रति समर्पण और संगठन में सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए उनसे सेवानिवृत्ति के बाद भी फेडरेशन के माध्यम से सक्रिय रहने का आग्रह किया। महापात्र ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे फेडरेशन के माध्यम से आगे भी कर्मचारियों के हितों के लिए सक्रियता से कार्य करते रहेंगे। इस दौरान संगठन के यूके पाठक, दिनेश दुबे, राजीव गुप्ता, योगेश पटेल, मोहित पटेल, अक्षय श्रीवास्तव, आरके वर्मा आदि ने उनके स्वस्थ और सक्रिय जीवन की शुभकामनाएं दीं।