प्रेरणादायी होगी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शोभा यात्रा

जबलपुर श्री सनातन धर्म महासभा के तत्वाधान में आगामी 4 सितंबर को निकाले जाने वाली पारंपरिक विशाल शोभा यात्रा की तैयारियों के संबंध में आज श्री राम मंदिर मदन महल में नरसिंहपीठाधीश्वर श्रीमद जगतगुरु डॉ स्वामी नरसिंहदेवाचार्य महाराज के सान्निध्य, आचार्य रामकुशल पाण्डेय की उपस्थिति और मनोज शर्मा गुलशन मखीजा की अध्यक्षता में वृहद बैठक संपन्न हुई। जिसमें सनातन धर्म महासभा के अध्यक्ष श्याम साहनी, लक्की भाटिया, गिरिराज चाचा, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, डॉ सुधीर अग्रवाल, राजेंद्र प्यासी, मुन्ना पांडे, लोकराम कोरी, ने बताया कि इस वर्ष शोभा यात्रा और भी भव्य और आकर्षक अपनी गरिमा के अनुकूल होगी।
महिला मंडल की संयोजक सुनीता चावला, डॉ वाणी अहलूवालिया, गीता पाण्डे, मीनाक्षी दत्त, नंदिता महाजन ने जानकारी दी जन्माष्टमी शोभायात्रा के पूर्व भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर मटकी सजाओ प्रतियोगिता, बरसाने का मेला, झांकी सजाओ प्रतियोगिता, मुकुट बांसुरी प्रतियोगी,  प्रतियोगिताएं होगी। अरविन्द कुमार वाजपेयी, रत्नेश मिश्रा, प्रवेश खेड़ा, विष्णु पटेल, उमेश खुराना, विदेश भापकर, अंशुल मलिक, रामजी अग्रवाल,  ने बताया की कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर पर कौन बनेगा कृष्ण ज्ञान पति, की ऑनलाइन प्रतियोगिता छात्र छात्रों की कक्षा 8 से 12 तक प्रातः 10 से 11 बजे एक घंटे की होगी।
इस अवसर पर जितिन नारंग, मनीष पोपली, पवन मारवाह, आशीष खुराना, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मातृशक्ति कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।