श्रीकृष्ण मन्दिर गोरखपुर में होगी छात्रों की कृष्ण चित्रकला प्रतियोगिता 30 अगस्त को



जबलपुर श्री सनातन धर्म महासभा के तत्वाधान में जन्माष्टमी के पूर्व आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में 30 अगस्त को 3 बजे से स्कूली छात्र  छात्राओं की कृष्ण चित्रकला प्रतियोगिता श्रीकृष्ण मंदिर गोरखपुर में आयोजित की गई उक्त जानकारी श्री कृष्ण मंदिर में महासभा की संपन्न वृहद बैठक में श्री कृष्ण मंदिर गोरखपुर के अध्यक्ष पं तरण भनोट, श्री सनातन धर्म महासभा के अध्यक्ष श्याम साहनी, लकी भाटिया, धनवंतराय सेठी, सुनीता चावला, सोनल सेठी, हरीश सभरवाल, श्रवण मारवाह, नंदिता महाजन, डंपी कोहली ने दी।
बैठक में राजेंद्र प्यासी,प अयोध्या प्रसाद शास्त्री, रत्नेश मिश्रा, डॉ एच पी तिवारी, रमेश शर्मा, जितिन नारंग, प्रवेश खेड़ा विष्णु पटेल, विध्येश भापकर, जगदीश साहू, ने बताया कि जन्माष्टमी शोभा यात्रा में श्री कृष्ण मंदिर गोरखपुर की भगवान यशोदा नंदन की अनेकों सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी, जिसकी तैयारियां मंदिर में जोरो से हो रही है।
इस अवसर पर उमेश खुराना, विनोद आनंद, रजनी बग्गा, डॉ संदीप मिश्रा, संजय पटेल,अनेको संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे