चेरीताल में हरिनाम, श्रावणसंकीर्तन

जबलपुर। चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन मंडल जबलपुर के संयोजन में चल रही श्रावणमास संकीर्तन माला के 25वें दिवस चेरीताल स्थित हरदौल मंदिर में कमलेश तिवारी के निवास पर भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया। संकीर्तनाचार्य पं. मनमोहन दुबे के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने “प्रेम भिक्षाम देहि” की अर्ज के साथ भगवान के नाम का संकीर्तन किया।इस कार्यक्रम में चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन मंडल के संयोजक देवेंद्र नेमा सहित सत्यप्रकाश नामदेव, प्रभाकर चतुर्वेदी, के.एल. दीक्षित, सुरेंद्र गिरी, मोहित तिवारी, अमित विश्नोई, बीरबहादुर पटेल, मनोज विश्वकर्मा, महेंद्र नामदेव, सत्यनारायण दुबे, अनिल सुहाने, शंकर नामदेव, विशाल पंड्या, राजेंद्र कसेरा, नरेश कहार, रामजी सोनी, अशोक विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।श्रावणमास संकीर्तन माला के अंतर्गत 24 अगस्त को अमित विश्नोई के शंकर घी भंडार स्थित निवास पर संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। मंडल ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर हरिनाम संकीर्तन में सहभागिता करने की अपील की है।