बर्फीली गुफा में विराजे बाबा अमरनाथ, गुप्तेश्वर महादेव


जबलपुर। सावन माह के पावन अवसर पर परम पूज्य गुप्तेश्वर पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी मुकुंद दास जी महाराज के पावन सानिध्य में आज भगवान श्री गुप्तेश्वर महादेव का दिव्य बाबा अमरनाथ श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में बर्फ से अमरनाथ गुफा का मनोहारी स्वरूप तैयार किया गया, जिसमें भगवान के दिव्य दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से बर्फ की व्यवस्था की गई, जिससे भक्तों ने बर्फ पर चलकर बाबा अमरनाथ स्वरूप में विराजमान भगवान गुप्तेश्वर महादेव के दर्शन प्राप्त किए। इस अनूठे आयोजन ने श्रद्धालुओं को अमरनाथ धाम की आध्यात्मिक अनुभूति कराई।आज के श्रृंगार एवं सेवा में आशीष सोंधिया, अतुल सोंधिया, विकास, पियूष,मयंक, राजेश, कमलेश जायसवाल एवं सार्थक परिहार विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा भगवान की सेवा एवं व्यवस्था में सहभागिता की।इसी अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्ति एवं सेवा का वातावरण बना रहा।