गौरीघाट से सुहागी धाम तक निकली कांवड़ यात्रा


जबलपुर। सावन के अंतिम सावन सोमवार को गौरीघाट से शिव मंदिर सुहागी धाम तक कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में कांवड़िए शामिल हुए। क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा। कांवड़ियों के सुहागी क्षेत्र पहुंचने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संगीता सिंह के नेतृत्व में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान कांवड़ियों की आरती उतारी गई, माला पहनाकर एवं पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया। साथ ही फल वितरण कर श्रद्धालुओं की सेवा की गई।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष पटेल महाराजपुर, अजय पाल सिंह, मुकेश सेन, विनोद कुशवाहा, कपिल सेन, ओम पटेल, लता वैष्णव, राधा पटेल, अन्नू तिवारी, आशा पटेल, रश्मि ठाकुर, पंचना सेन, सुभद्रा, सुमन मिश्रा, कविता ठाकुर, सीता पटेल, सविता श्रीवास, संगीता खरे, सीता बाई ठाकुर, रमन ठाकुर, पिंकी पांडे, सुमन बैरागी, किशन बैरागी, लक्ष्मी कश्यप, सावित्री सोंधिया सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।